
विराट कोहली ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है, जिससे उनके फैंस काफी दुखी हैं। संन्यास के अगले ही दिन, मंगलवार को विराट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन में अपने गुरु प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने उनका आशीर्वाद लिया।
तस्वीरों में दिखी खास चीज
सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। एक फोटो में विराट कोहली प्रेमानंद महाराज के सामने बैठे नजर आ रहे हैं, और उनके हाथ में एक छोटी लाल मशीन दिखाई दे रही है। लोगों ने ध्यान से देखा तो पता चला कि ये कोई आम चीज नहीं, बल्कि डिजिटल मालाजाप मशीन है।
क्या होती है डिजिटल माला मशीन?
यह एक छोटी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस होती है, जो मंत्र जाप की गिनती रखती है। आजकल बहुत से लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। माना जा रहा है कि विराट इस मशीन की मदद से अपने गुरु द्वारा दिए गए मंत्र का जाप कर रहे थे।
सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन
फैंस ने जैसे ही विराट के हाथ में ये मशीन देखी, कई तरह के कमेंट आने लगे।
- एक यूजर ने लिखा, “अनुष्का भाभी के साथ विराट भक्ति की राह पर हैं।”
- दूसरे ने कहा, “वो जीवन के नए अध्याय की शुरुआत कर चुके हैं।”
- वहीं एक फैन ने भावुक होकर लिखा, “विराट, तुम संन्यास नहीं ले सकते। तुम्हारी बहुत याद आएगी।”
आध्यात्म की ओर बढ़ते विराट
अनुष्का शर्मा के जीवन में आने के बाद विराट कोहली का रुझान धर्म और अध्यात्म की ओर बढ़ा है। वो प्रेमानंद महाराज, नीम करोली बाबा और इस्कॉन मंदिर से जुड़े रहते हैं। यह तीसरी बार है जब वो प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे। इससे पहले भी वे अपने बच्चों वामिका और आकाय के साथ दर्शन कर चुके हैं।





