
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर शिखर धवन ने आखिरकार अपने रिश्ते पर से पर्दा हटा दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए सोफी शाइन संग अपने प्यार को सार्वजनिक कर दिया है। इस पोस्ट में रोमांटिक तस्वीर के साथ सोफी ने लिखा, “मेरा प्यार” – और इसके साथ ही यह जोड़ी अब ऑफिशियल हो गई है।
सोशल मीडिया पर छाए शिखर-सोफी
शिखर और सोफी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। लंबे समय से फैंस जानना चाहते थे कि शिखर की जिंदगी में कौन है। अब खुद शिखर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया है।
इस पोस्ट के बाद फैंस ने न सिर्फ उन्हें बधाई दी, बल्कि कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दीं।
हार्दिक की रूमर्ड गर्लफ्रेंड का रिएक्शन
शिखर और सोफी की इस लव-ड्रॉप पोस्ट पर हार्दिक पांड्या की रूमर्ड गर्लफ्रेंड जैस्मिन ने भी तुरंत रिएक्ट किया। उन्होंने कमेंट किया, “क्यूट!” बस फिर क्या था, फैंस ने तुरंत उनसे पूछना शुरू कर दिया – “अब आप कब बताओगी?”
एक यूजर ने लिखा, “सोफी ने तो सब कह दिया, अब आपकी बारी है हार्दिक भैया का नाम लेने की!”
दूसरे ने कहा, “खुलकर कहिए – प्यार किया तो डरना क्या?”
क्रिकेटर्स की लव लाइफ बनी चर्चा का विषय
एक ओर जहां शिखर और सोफी के रिश्ते की पुष्टि हो चुकी है, वहीं हार्दिक पांड्या और जैस्मिन के रिश्ते की खबरें भी तेज हैं। इसके अलावा, युजवेंद्र चहल भी इन दिनों आरजे महविश के साथ अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में हैं।
इस वक्त ऐसा लग रहा है कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों की जिंदगी में प्यार की बहार लौट आई है।





