
आईपीएल 2025 में भले ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का प्रदर्शन निराशाजनक रहा हो, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के पास इस सीजन कुछ खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका है। RCB के खिलाफ 3 मई को होने वाले मैच में धोनी सिर्फ एक छक्का लगाकर आईपीएल के इतिहास में नया मुकाम हासिल कर सकते हैं।
एक सिक्स और इतिहास रच देंगे धोनी
धोनी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ अब तक 34 मैचों में 894 रन बनाए हैं, जिनमें 49 छक्के शामिल हैं। यदि वह इस बार भी एक छक्का लगा देते हैं, तो वह RCB के खिलाफ 50 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। इस खास क्लब में अब तक सिर्फ डेविड वॉर्नर (55 सिक्स) ही धोनी से आगे हैं।
RCB के खिलाफ सिक्स किंग्स की लिस्ट:
- डेविड वॉर्नर – 55 छक्के
- एमएस धोनी – 49 छक्के
- केएल राहुल – 43 छक्के
- आंद्रे रसेल – 38 छक्के
- रोहित शर्मा – 38 छक्के
बेंगलुरु में भी धोनी के बल्ले ने बोला है खूब
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में धोनी का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। उन्होंने इस मैदान पर 13 मैचों में 81.50 की औसत से 489 रन बनाए हैं। यानी वह सिर्फ 11 रन दूर हैं इस मैदान पर 500 रन पूरे करने से, और ऐसा करने वाले वह छठे खिलाड़ी बन सकते हैं।