
आईपीएल 2025 से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज लिजाद विलियम्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। मुंबई इंडियंस ने उन्हें 75 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन अब उनकी जगह टीम ने नया खिलाड़ी शामिल कर लिया है।
मुंबई इंडियंस ने विलियम्स की जगह दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश को टीम में शामिल किया है। बॉश 2014 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम का हिस्सा थे। फाइनल में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 रन देकर 4 विकेट लिए थे और प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। उन्होंने 2024 में साउथ अफ्रीका के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था।
मुंबई इंडियंस स्क्वाड IPL 2025
- बल्लेबाज: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रोबिन मिंज, रयान रिकेल्टन, श्रीजीत कृष्णन, बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा
- ऑलराउंडर: हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, विल जैक्स, मिचेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर
- गेंदबाज: ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टोप्ले, वेंकटा सत्यनारायण, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रीत बुमराह
- नया खिलाड़ी: कॉर्बिन बॉश
मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 में दमदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार है और नए खिलाड़ी को टीम में शामिल करने से उनकी गेंदबाजी और ऑलराउंडर विकल्प मजबूत हो गए हैं।







