
नई दिल्ली। मौसम बदलते ही कई लोगों को बार-बार सर्दी-जुकाम की परेशानी होने लगती है। नाक बहना, छींक आना, सिर भारी लगना और गले में खराश जैसे लक्षण आम हो जाते हैं। ऐसे समय में शरीर को आराम और सही देखभाल की जरूरत होती है।
आयुर्वेद के अनुसार, जुकाम तब होता है जब शरीर में कफ बढ़ जाता है और इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ जाता है। वहीं आधुनिक विज्ञान के मुताबिक यह वायरस से होने वाला संक्रमण है, जो हवा, छींक या संक्रमित चीजों के संपर्क में आने से फैलता है।
बार-बार जुकाम क्यों होता है?
- ठंडी हवा और अचानक मौसम बदलना
- आइसक्रीम/ठंडे पेय पदार्थों का सेवन
- नींद की कमी और तनाव
- प्रदूषण
- संक्रमित व्यक्ति के पास रहना
सर्दी-जुकाम के मुख्य लक्षण
- नाक बंद या नाक बहना
- सिर और शरीर में दर्द
- गले में खराश
- खांसी
- कभी-कभी हल्का बुखार
कैसे बचें?
- मौसम के अनुसार कपड़े पहनें
- बार-बार हाथ धोएं
- ठंडी चीजों से बचें
- पर्याप्त नींद लें
- गर्म पानी पिएं और भाप लें
आयुर्वेदिक नुस्खे
✅ अदरक + शहद दिन में दो बार
👉 गले की खराश और खांसी में आराम
✅ तुलसी-गिलोय का काढ़ा
👉 इम्यूनिटी मजबूत करता है
✅ नींबू या आंवला जूस
👉 शरीर को वायरस से लड़ने में मदद
✅ लहसुन का सरसों तेल मसाज
👉 बंद नाक और जकड़न में राहत
✅ हल्दी वाला दूध रात में
👉 शरीर को गर्म रखता है और आराम देता है
क्या खाएं और क्या न खाएं
परहेज करें:
❌ दही
❌ ठंडा दूध
❌ ठंडी-मीठी चीजें
❌ बासी खाना
खाएं-पिएं:
✅ गर्म सूप
✅ मूंग की खिचड़ी
✅ अदरक-तुलसी वाली चाय
✅ गर्म पानी





