
बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, ओडिशा (BSE Odisha) आज यानी 2 मई 2025 को कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी करने जा रहा है। बोर्ड के अध्यक्ष श्रीकांत तराई ने जानकारी दी है कि मैट्रिक परीक्षा, राज्य ओपन स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा और मध्यमा परीक्षा (संस्कृत के छात्रों के लिए) के नतीजे आज शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे।
हालांकि, ये रिजल्ट छात्र शाम 6 बजे से बीएसई की आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in पर देख सकेंगे। इस वर्ष 10वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 6 मार्च के बीच आयोजित हुई थीं, जिनमें करीब 5.5 लाख छात्र शामिल हुए थे।
SMS से भी मिल सकेगा रिजल्ट
जिन छात्रों को इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वे मोबाइल SMS के जरिए भी अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने मोबाइल से मैसेज बॉक्स में जाकर इस प्रारूप में टाइप करना होगा:
OR10<स्पेस>रोल नंबर
और इसे भेजना होगा 5676750 नंबर पर।







