
मेलबर्न। भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में हार का सामना करना पड़ा। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में खराब बल्लेबाजी और गेंदबाजी के कारण टीम इंडिया को 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी।
भारत द्वारा दिए गए 125 रन के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने 13.2 ओवर में 6 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।
ऑस्ट्रेलिया की पारी
लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत शानदार रही। कप्तान मिशेल मार्श और ट्रेविस हेड ने पहले विकेट के लिए 51 रन जोड़े।
- ट्रेविस हेड – 28 रन (15 गेंद, 3 चौके, 1 छक्का)
- मिशेल मार्श – 46 रन (26 गेंद, 4 छक्के, 2 चौके)
इसके अलावा
- जोश इंग्लिस – 20 रन
- टिम डेविड – 1 रन
- मिचेल ओवन – 14 रन
- मैट शॉर्ट – 0 रन
मार्कस स्टोइनिस और बार्टलेट नाबाद रहे।
भारत की ओर से
- जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए।
भारत की बल्लेबाजी फेल
इसके पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और भारतीय बल्लेबाज बड़ी साझेदारी करने में नाकाम रहे। पूरी टीम 18.4 ओवर में 125 रन पर आउट हो गई।
- अभिषेक शर्मा – 68 रन (37 गेंद, 8 चौके, 2 छक्के)
- हर्षित राणा – 35 रन (33 गेंद, 3 चौके, 1 छक्का)
इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुँच सका।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से
- जोश हेजलवुड – 3 विकेट (13 रन देकर)
- जेवियर बार्टलेट – 2 विकेट
- नाथन एलिस – 2 विकेट
- मार्कस स्टोइनिस – 1 विकेट





