
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां निर्मला कपूर का शुक्रवार शाम 5:45 बजे मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया। वे 90 वर्ष की थीं और पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं।
जानकारी के अनुसार, निर्मला कपूर की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरा कपूर परिवार गहरे शोक में है।
जैसे ही यह दुखद समाचार फैला, परिवार और नजदीकी रिश्तेदार अनिल कपूर के घर पहुंचने लगे हैं। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों और फैन्स की ओर से शोक संवेदनाएं जताई जा रही हैं।