
कैनबरा: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण अधूरा रह गया। कैनबरा में बुधवार को खेले जा रहे इस मैच में लगातार होती बारिश ने दो बार खेल रोका और अंततः मुकाबला बेनतीजा (No Result) घोषित करना पड़ा। अब सीरीज का दूसरा मैच 31 अक्टूबर को मेलबर्न में खेला जाएगा।
बारिश रुकने से पहले तक भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 97 रन बना लिए थे। शुभमन गिल 37 रन और कप्तान सूर्यकुमार यादव 39 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं अभिषेक शर्मा ने तेज़ शुरुआत करते हुए 19 रन बनाए, लेकिन नाथन एलिस की गेंद पर टिम डेविड को कैच थमा बैठे।
इससे पहले वनडे सीरीज में भारत को 1-2 से हार झेलनी पड़ी थी। टीम इंडिया ने सिडनी वनडे में शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट से जीत दर्ज की थी। उस मैच में रोहित शर्मा ने नाबाद 121 रन और विराट कोहली ने 74 रन की बेहतरीन पारियां खेली थीं।
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मिचेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, जोश फिलिप, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमैन, जोश हेज़लवुड
IND vs AUS Head to Head (टी20 में आमने-सामने रिकॉर्ड)
टी20 इतिहास में अब तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 32 मुकाबले हुए हैं। इनमें से भारत ने 20 मैच जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया को 11 मैचों में जीत मिली है। एक मुकाबला बेनतीजा रहा।
अगर ऑस्ट्रेलियाई सरज़मीं की बात करें, तो यहां खेले गए 12 मैचों में भारत ने 7 बार जीत दर्ज की है, जबकि ऑस्ट्रेलिया सिर्फ 4 बार विजयी रहा है।
पिच रिपोर्ट: मनुका ओवल, कैनबरा (IND vs AUS 1st T20 Pitch Report)
कैनबरा के मनुका ओवल में अब तक केवल 5 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 2 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को 2 मैचों में जीत मिली है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया ने इस मैदान पर पिछली बार 2020 में टी20 खेला था, जिसमें भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया को 11 रनों से हराया था।
दोनों टीमों के स्क्वाड (India and Australia Squads)
ऑस्ट्रेलिया टीम:
मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल (मैच 3–5), मिशेल ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू शॉर्ट, एडम ज़म्पा, सीन एबॉट (मैच 1–3), मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन (मैच 3–5), टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस (मैच 4–5), नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड (मैच 1–2)।
भारत टीम:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा।
बारिश की वजह से भले ही पहला मैच रद्द हो गया हो, लेकिन अब दोनों टीमें दूसरे टी20 में जीत के लिए पूरी ताकत झोंकेंगी। सीरीज का अगला मुकाबला अब और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।





