
Air India Chicago-Delhi Flight: शिकागो से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 126 को 6 मार्च को उड़ान भरने के 10 घंटे बाद वापस लौटना पड़ा था। शुरुआत में एयरलाइन ने इसे तकनीकी खराबी बताया था, लेकिन अब जांच में चौंकाने वाला कारण सामने आया है।
प्लेन के टॉयलेट में फंसे पॉलिथिन बैग और कपड़े!
एयर इंडिया की जांच में पाया गया कि विमान के टॉयलेट में पॉलिथिन बैग और कपड़े फ्लश किए गए थे, जो पाइपलाइन में फंस गए और टॉयलेट जाम हो गए।
8 में से 12 शौचालय हुए जाम
फ्लाइट टेक-ऑफ के करीब 1 घंटे 45 मिनट बाद क्रू को पता चला कि बिजनेस और इकोनॉमी क्लास के कई टॉयलेट जाम हो गए हैं। इसके बाद 12 में से 8 टॉयलेट पूरी तरह अनुपयोगी हो गए, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हुई।
वापस शिकागो क्यों लौटी फ्लाइट?
जब विमान अटलांटिक महासागर के ऊपर था, तब इसे वापस लेने का निर्णय लिया गया। यूरोप के कई शहर पीछे छूट चुके थे, जहां फ्लाइट की लैंडिंग कराई जा सकती थी। साथ ही, रात में यूरोपीय हवाई अड्डों पर लैंडिंग पर प्रतिबंध के कारण, फ्लाइट को शिकागो के ओ’हारे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ही वापस लाना पड़ा।
एयर इंडिया ने सफाई दी कि यह फैसला यात्रियों की aसुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया था।





